विश्व शांति के लिए मजबूत भारत फायदेमंद: अमेरिका
(International) अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री (राजनीतिक सैन्य मामलात) पुनीत तलवार ने एक भेंटवार्ता में कहा कि यह सोच बनी है कि व्यापक एशिया प्रशांत क्षेत्र में व हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच विचारों का स्वाभाविक मेल है। तलवार ने कहा कि हमें लगता है कि भारत न केवल वैश्विक स्तर पर बल्कि एशियाई महाद्वीप में बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। हम समझते हैं कि भारत जितना मजबूत और सक्षम होगा, जिनती आर्थिक ताकत यह ग्रहण करेगा, उतना ही वैश्विक शांति व समृद्धि के लिए यह लाभप्रद होगा। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अमेरिका अंतत: यही चाहता है। हमें लगता है कि भारत विश्व के उस हिस्से में एक स्थिरीकरण की भूमिका अदा करने जा रहा है और बड़ी जिम्मेदारी उठाने जा रहा है। अपने शीर्ष तीन कैबिनेट मंत्रियों और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से निजी तौर पर प्रतिक्रिया लेकर तलवार और ओबामा प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।