अमेरिका के एक अन्य पत्रकार स्टीवन सोटलोफ का सिर कलम करने का वीडियो सीरिया एवं इराक के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सोशल मीडिया पर जारी किया। अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियां वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही हैं । वीडियो का शीषर्क है, ‘अमेरिका को दूसरा संदेश.’ इसमें सेटलॉफ का सिर काटते हुए दिखाया गया है। जिन्हें ये कहते हुए दिखाया गया है कि वो इराक में अमेरिकी हस्तक्षेप की ‘‘कीमत चुका रहे हैं.ष् इसने ब्रिटेन के बंदी डेविड हेन्स की जिंदगी पर भी खतरा बताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।