विरोध प्रदर्शनों को पाकिस्तान के खिलाफ बगावत करार देते हुए नवाज सरकार ने मंगलवार को समर्थन हासिल करने के लिए संसद का रुख किया। एकजुट संसद ने हिंसात्मक विरोध प्रदर्शन और सेना के दखल की आशंका के बीच नवाज शरीफ की सरकार पर भरोसा जताया। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्तीफा देने या छुट्टी पर जाने से इनकार कर दिया है। हालांकि प्रदर्शनकारी नवाज पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान सेना ने इस आरोपों से इनकार किया है कि वह पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और ताहिर-उल-कादरी की पाकिस्तानी अवामी तहरीक (पीएटी) की ओर से होने वाले विरोध प्रदर्शनों को समर्थन दे रही है। पिछले 48 घंटों में हुए विरोध प्रदर्शनों में 3 लोग मारे गए और 550 घायल हो गए। पीटीआई और पीएटी के कार्यकर्ताओं पर 9 केस दर्ज किए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।