मिस्र में सात आतंकी मारे गए
(International) मिस्र के अशांत सिनाई प्रांत में सेना के एक अभियान के दौरान कम से कम सात उग्रवादी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि मंगलवार को सिनाई के शेख जुवायद क्षेत्र में उग्रवादियों ने आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट किया, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया. इस विस्फोट में 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।