पाकिस्तान में प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है आईएसआईएस
(International) इसके लिए पेशावर और अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तानी प्रांतों में पर्चे बांटे जा रहे हैं। पख्तूनख्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर में ‘फतह’ नामक शीर्षक की एक पुस्तिका बांटी गई है। शहर के बाहर अफगान शरणार्थियों के शिविरों में भी पर्चे बांटे गए। इस पर्चे पर कलमे का लोगो और कलाश्निकोव रायफल की तस्वीर छपी है। इसकी कुछ प्रतियां पेशावर में काम करने वाले अफगान पत्रकारों को भी रहस्यमय ढंग से भेजी गई हैं। ये कागजात कहां छपे हैं, इन्हें देखकर इसका पता आसानी से नहीं लगाया जा सकता। सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय कुछ संगठन पहले ही आईएसआईएस का समर्थन करने का एलान कर चुके हैं। इनमें अब्दुल रहीम मुस्लिम दोस्त और मौलवी अब्दुल कहार जैसे नाम शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।