मोदी को इस्लाम का दुश्मन साबित करना चाहता है अल कायदा
(International)


अमेरिका के जाने-माने आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल कायदा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लाम के दुश्मन के तौर पर चित्रित करना चाहता है और भारत को उसकी धमकी को बहुत संजीदगीश् से लेना चाहिए। बहरहाल, अमेरिका ने अलकायदा की क्षमताओं को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश की। अमेरिका के शीर्ष आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ समझे जाने वाले सीआईए के पूर्व विशेषज्ञ ब्रूस रिडेल ने कहा कि इस साल ख्अलकायदा नेता अयमान अल, जवाहिरी का यह पहला वीडियो है और इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि अलकायदा प्रधानमंत्री मोदी को इस्लाम के दुश्मन के तौर पर चित्रित करना चाहता है। रिडेल ने कहा, पाकिस्तान में इसका आधार और लश्कर-ए-तैयबा के साथ इसका करीबी गठजोड़ होने की वजह से अल कायदा भारत के लिए खतरा है। उन्होंने यह बात तब कही, जब उनसे जवाहिरी के ताजे वीडियो के बारे में पूछा गया। जिसमें उसने भारत के कश्मीर, गुजरात और असम में जिहाद शुरू करने के लिए और लक्ष्य हासिल करने तथा अफगानिस्तान से म्यांमार तक शरीयत लागू करने के लिए भारतीय उपमहाद्वीप में एक नई शाखा खोलने की घोषणा की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।