आईएस के साथ हैं एक दर्जन से अधिक अमेरिकी नागरिक
(International)
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक, सीरिया और ईराक में एक दर्जन से अधिक अमेरिकी नागरिक इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर जिहाद की लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रवक्ता कर्नल स्टीवन वारेन ने कहा, सीरिया में वैसे करीब सौ अमेरिकी नागरिक जिहाद की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन वे किस आतंकी समूह के साथ जुड़े हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।श् उन्होंने कहा कि पक्के तौर पर एक दर्जन अमेरिकी नागरिक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया से जुड़े हैं। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सुन्नी चरमपंथियों के साथ मिलकर अभियान चला रहे विदेशी लड़कों की मौजूदगी पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इनके पास पश्चिमी पासपोर्ट है और ये यूरोप और अमेरिका में आतंकी हमले कर सकते हैं। अनुमान है कि सीरिया में विद्रोहियों की सेना के साथ कम से कम एक हजार यूरोपीय नागरिक जुड़े हैं। लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि उनमें से कितने आइएस के जिहादियों के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं। सीरिया में सेना के साथ हुए संघर्ष में एक अमेरिकी आइएस की तरफ से लड़ते हुए मारा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।