(International)
दूसरी ओर विपक्षी नेता इमरान खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का इस्तीफा होने तक वह अपना धरना जारी रखेंगे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान ने अपने समर्थकों से वादा किया कि वह शरीफ के पद छोड़ने तक संसद के सामने मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘यहां हजारों लोग हैं जो आपके :शरीफ: इस्तीफा होने तक यहां से जाने को तैयार नहीं हैं।’ मौलाना ताहिर उल कादरी भी इमरान खान के धरना स्थल के निकट डेरा डाले हुए हैं। ये दोनों अपने समर्थकों के साथ 14 अगस्त से प्रदर्शन कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।