अमेरिकी विमान को ईरान में जबरन उतारा
(International)


अफगानिस्तान से आ रहे एक चार्टर विमान को दक्षिणी ईरान में जबरन उतारा गया। विमान में करीब 100 लोग सवार थे, जिनमें अमेरिकी भी थे। एक ईरानी अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उड़ान योजना में गड़बड़ी के कारण ऐसा किया गया। इस असाधारण घटना से अमेरिका में तीखी प्रतिक्रिया हुई। हालांकि शीघ्र ही समस्या को दूर कर लिया गया और कुछ घंटे जमीन पर रहने के बाद विमान अपने गंतव्य दुबई के लिए रवाना हो गया। ईरानियन एयरपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मोहम्मद अली इलखानी ने बताया कि हमें लगा कि उड़ान संबंधी सूचना गलत थी। हम इस बात को लेकर आश्वस्त होना चाहते थे कि इसे लेकर कोई समस्या नहीं है इसलिए हमने पायलट को विमान उतारने को कहा। उनका कहना है कि हवाईअड्डे के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि विमान में अमेरिकी सवार थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।