चीन में लड़ाकू विमान वाहक दुर्घटनाग्रस्त
(International)
चीन में बनाए जा रहे एकमात्र लड़ाकू विमान वाहक के परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक मृत पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। चीन के एक समाचार एजेंसी के अनुसार राष्ट्रपति झी जिनपिंग नौसेना के एक कार्यक्रम में देश के पहले लड़ाकू विमान वाहक के टेक ऑफ और लैंडिंग परीक्षण के लिए मानद खिताब पर हस्ताक्षर कर रहे थे उसी दौरान यह घटना सामने आई। अभी तक उन मृत पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।