(International)
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, ‘‘इराक की सरकार के अनुरोध पर अमेरिकी सैन्य बलों ने हदिथा बांध की सुरक्षा कर रहे इराकी सुरक्षा बलों और सुन्नी कबायली लोगों की मदद के लिए अनबार प्रांत में हदिथा के पास आईएसआईएल के आतंकवादियों पर निशाना साधा।’’ पेंटागन के प्रवक्ता रियर एडमिरल जॉन किरबी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने आतंकवादियों को बांध की सुरक्षा और खतरे में डालने से रोकने के लिए ये हमले किये। बांध इराकी सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है और सुन्नी कबायली लोग उनकी मदद कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बांध का नियंत्रण चले जाने या बांध में किसी तरह का विनाशकारी नुकसान होने से बाढ़ आ सकती है जिससे बगदाद में और उसके आसपास अमेरिकी सैनिकों और सुविधाओं के साथ हजारों इराकी नागरिक भी खतरे में पढ़ जाएंगे।’’ अमेरिका ने 8 अगस्त को इराक में अपना हवाई अभियान शुरू किया था लेकिन पहली बार सुन्नी अरब कबायली मिलिशिया के समर्थन में हवाई हमले छेड़े हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।