(International)
आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और हाल में दो अमेरिकी पत्रकारों को मौत के घाट उतार दिया। एक साक्षात्कार में ओबामा ने कहा कि बुधवार को मैं वक्तव्य दूंगा और उल्लेख करूंगा कि आगे के लिए हमारी क्या नीतियां है। लेकिन, अमेरिकी जमीनी सैनिकों के बारे में घोषणा नहीं होने जा रही। यह इराक युद्ध के समान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा है, आतंक निरोधी अभियान की तरह का है जिसे हम पिछले छह सात साल से लगातार चला रहे हैं। ओबामा ने कहा कि समूची अंतरराष्ट्रीय बिरादरी इस बात को समझती है कि आईएसआईएस कुछ ऐसा है जिससे निपटना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।