(International)
दक्षिण एशिया में अलकायदा के अभियानों के जानकार पीटर बेर्गन ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह विचार कि, आयमन अल जवाहिरी भारत में अलकायदा की शाखा खोलने जा रहा है, फालतू की बात है। हां, भारत में कुछ जेहादी तत्व हैं, लेकिन देश में अलकायदा की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है। आतंकवाद का मुकाबला किए जाने के विषय पर कई किताबें लिख चुके बेर्गन जवाहिरी द्वारा पिछले हफ्ते की गई घोषणा के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा की नई शाखा खोलने की बात कही थी। बेर्गन ने कहा कि जवाहिरी का प्रयास यह है कि हम जैसे लोग उससे चर्चा करें क्योंकि वह लंबे समय से चर्चाओं से दूर रहा है, यह सब इराक और सीरिया में आईएसआईएस को लेकर है और अलकायदा इस बात को लेकर अत्यंत चिंतित है कि वह अब गुजरे कल की कहानी बन चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।