शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले डोभाल ने चीन के टॉप राजनयिक से की मुलाकात
(International) डोभाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कल यहां पहुंचे। वह यहां शी की भारत यात्रा के तैयारियों के सिलसिले में आए हैं। उन्होंने यांग के साथ यहां दियाओयूतायी अतिथिगृह में बैठक की। यांग भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि हैं। उन्होंने डोभाल का स्वागत करते हुये कहा कि वह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की चीन यात्रा को बहुत महत्व देते हैं। उनकी यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत चीन के राष्ट्रपति की आगामी यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों को कितना अधिक महत्व देता है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों तरफ के विशेष प्रयासों से राष्ट्रपति की यह यात्रा पूरी तरह से सफल होगी और द्विपक्षीय संबंध नयी उंचाईं पर पहुंचेंगे। उन्होंने डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाये जाने पर भी खुशी जाहिर की और द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान की तारीफ की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।