(International)
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिन गांग ने आज घोषणा की कि शी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे और चार देशों की यात्रा करेंगे। उल्लेखनीय है कि शी सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव पद पर भी आसीन हैं। छिन ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति गुरूवार और शुक्रवार को दुशांबे में एससीओ के कौंसिल आफ हेड्स की 14वीं बैठक में शिरकत करेंगे। छिन ने बताया कि बैठक के बाद, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमामअली रहमोन, मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन, श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे के निमंत्रण पर शी ताजिकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका और भारत की यात्रा करेंगे। शी के कार्यक्रम में पहले पाकिस्तान शामिल था। वहां के मौजूद राजनीतिक हालात के मद्देनजर शी की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी और वस्तुत: उसके बाद मालदीव उसमें जोड़ा गया। उपमहाद्वीप की उनकी यात्रा की तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत में शी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए अजित डोभाल बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।