(International)
पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद झेलम और चेनाब नदियां उफान पर हैं जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है।सप्ताह में चेनाब नदी का पानी अचानक बढ़ जाने से कई घर जलमग्न हो गए। इससे इतना नुकसान हुआ है कि इस बाढ़ को सुपरफ्लड करार दिया जा रहा है। बारिश पिछले हफ्ते पंजाब और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में शुरू हुई और सप्ताह के अंत तक जारी रही। बाढ़ से पंजाब में काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ से पंजाब में 4,36,000 से अधिक और पीओके में 30,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और वर्षाजनित घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि बारिश रूक गई है बाढ़ के पानी का सैकड़ों और गांवों में घुसने की आशंका है। चेनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और पाकिस्तानी अधिकारी बदतर स्थिति से निपटने में जुटे हुए हैं । झांग जिले में ट्रीम्मू हेडवर्क में जहां झेलम और चेनाब नदियां मिलती हैं वहां मुख्यतौर पर ध्यान केन्द्रित है। दोनों नदियों में 900,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी है जबकि ट्रीम्मू की अधिकतम क्षमता 700,000 क्यूसेक की है। झांग के बाद मुल्तान शहर भी बाढ़ की सूची में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।