इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप
(International)
मध्य इंडोनेशिया द्वीप समूह के सुलावेसी में बुधवार को भूकंप का एक जोरदार झटका आया। जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र सुलावेसी द्वीप के मनाडो शहर से 130 किलोमीटर दूर था। भूकंप और सुनामी पर निगरानी रखने वाले इंडोनेशियाई अधिकारी ने बताया कि भूकंप से अबतक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इंडोनेशिया और प्रशांत महासागर के बीच श्रिंग ऑफ फायरश् के बीचोंबीच तीव्र भूगर्भीय गतिविधियां होती रहती हैं। ज्वालामुखियों का फटना और भूकंप का आना यहां दुर्लभ बात नहीं है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में वर्ष 2004 में आए भूकंप के बाद उठी सुनामी लहरों से भारत समेत कई देशों हजारों की जान चली गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।