अफगानिस्तान पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा
(International)
अफगानिस्तान के साथ सामरिक सहयोग बढ़ाने के साथ सुरक्षा और स्थिरता जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने में अफगानिस्तान की मदद के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज एक महत्वपूर्ण यात्रा पर अफगानिस्तान पहुंची। 2001 में तालिबान के पतन के बाद अफगानिस्तान पहले लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में है। सुषमा स्वराज की अफगानिस्तान यात्रा इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है कि यह ऐसे समय में हो रही है जब इस वर्ष के अंत तक नाटो बलों की वापसी के मद्देनजर देश में तालिबान और अल कायदा से जुड़े अन्य तत्वों के सिर उठाने की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। अफगानिस्तान इस समय 14 जून को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव के बाद विवादास्पद दूसरे दौर के मतों की गिनती के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मतों की गिनती का काम पहले ही पूरा हो चुका है और परिणाम अगले कुछ दिनों में घोषित किए जा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।