अब भारत में अरबों डॉलर का निवेश करेगा चीन
(International)
खरबों डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश चीन अब भारत में अरबों डॉलर का निवेश करने की तैयारी में है और संभवतरू वह निवेश के मामले में जापान को पीछे कर देगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इसी सप्ताह भारत यात्रा के दौरान इन निवेश योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। शी की भारत यात्रा 17 सितंबर से शुरू हो रही है और यात्रा की तारीख नजदीक आते ही चीन के अधिकारी निवेश योजनाओं को लेकर अधिक खुल कर बोलने लगे हैं। यहां आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान जापान ने भारत में 35 अरब डॉलर (लगभग सवा 2 खरब रुपये) का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी। चीन की कंपनियों का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पिछले साल 90 अरब डॉलर (लगभग साढ़े 5 खरब रुपये) से ऊपर पहुंच गया। हालांक, भारत में उनका निवेश अभी महज 40 करोड़ डॉलर है, जिसमें ज्यादातर गुजरात में किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।