भारत से नैचरल गैस के इंपोर्ट से जुड़े प्राइसिंग फॉर्म्युले पर पाकिस्तान सहमत हो गया है। इससे दोनों मुल्कों के रिश्तों में उम्मीद की नई रोशनी दिखी है। इस मसले पर पिछले महीने गेल इंडिया और पाकिस्तानी कंपनी इंटर स्टेट गैस सिस्टम्स (आईएसजीएस) के बीच बातचीत हुई। भारत ने 2012 में पाकिस्तान को पांच साल तक के लिए 50 लाख क्यूबिक मीटर गैस रोजाना एक्सपोर्ट करने का ऑफर किया था। हालांकि, दोनों देश इसके लिए कीमत नहीं तय कर पा रहे थे। एक भारतीय अधिकारी ने बताया, श्गैस प्राइसिंग सबसे बड़ी बाधा थी। हालांकि, आखिरकार यह मामला निपट गया। इससे पाइपलाइन ऑपरेशनल होने के बाद हमारे पड़ोसी मुल्क को सस्ती दर पर गैस मिल सकेगी।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।