(International)
लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर को तीन सितारा जनरल के रूप में पदोन्नति दी गई और सेना में बड़े फेरबदल के तहत इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस का महानिदेशक नियुक्त किया गया। इस पहल से देश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच जनरल शरीफ को अपनी ताकत और बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर असीम बाजवा ने ट्विटर पर लिखा है कि मेजर जनरल रिजवान अख्तर, हिलाल हुसैन, गयूर महमूद, नजीर बट्ट, नाविद मुख्तार, हिदायत उर रहमान को पदोन्नति दी गई है। उन्होंने कहा कि अख्तर को डीजीआईएसआई के रूप में पदोन्नति दी गई है, हिदायत को पेशावर कोर का कमांडर, मुख्तार को कराची कोर का कमांडर, हुसैन को मंगला कोर का कमांडर, महमूद को गुजरांवाला कोर का कमांडर, बट्ट को जीएचक्यू में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख बनाया गया है। लेफ्टिनेंट अख्तर एक अक्तूबर को पदभार संभालेंगे जब वर्तमान आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जहीरूल इस्लाम एवं चार अन्य लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।