यूयॉर्क और वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री के साथ होंगे अंबानी
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का हिस्सा नहीं बन सके रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे का हिस्सा होंगे। यह और बात है कि मुकेश गुरुवार को पीएम के साथ रवाना नहीं हुए, लेकिन न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में वह प्रधानमंत्री के साथ होंगे। सूत्रों के मुताबिक मुकेश न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री के सम्मान में दिए जाने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगे। 28 सितंबर को न्यूयॉर्क में अमेरिका में भारत के राजदूत एस जयशंकर ताज समूह के होटल द पियरे में प्रधानमंत्री के सम्मान में भोज देंगे। अंबानी इस रिसेप्शन में शामिल होंगे। इसके बाद 30 सितंबर को वॉशिंगटन में भारत अमेरिका व्यापार परिषद द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित डिनर में भी मुकेश अंबानी शामिल रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।