प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सोमवार को अमेरिका के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ नाश्ते की मेज पर बैठेंगे, तो वह एक कारोबारी प्रबंधक की तरह बात करेंगे। वह अपने देश की छवि एक निवेश गंतव्य के रूप में उभारने की हसरत रखते हैं। प्रधानमंत्री अमेरिका की पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। उसके साथ गए शिष्टमंडल में उन्होंने वाणिज्य या उद्योग मामले के किसी भी मंत्री या अधिकारी को शामिल नहीं किया है। वह अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से सीधे बात करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।