नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल पर पर्वत माउंट शार्प की पहाड़ियों में किया पहला छेद
(International) रोवर ने पिछले हफ्ते माउंट शार्प की सतही परत पर 2.6 इंच गहरा छेद किया और चट्टानी रेत का नमूना लिया।
क्यूरियोसिटी के उप परियोजना वैज्ञानिक अश्विन वासवदा ने कहा, यह छिद्र लक्ष्य पर्वत की आधार परत के सबसे निचले हिस्से में है, और यहां से हमारी योजना पास की पहाड़ियों में उंची और अन्य सतहों की जांच करने की है।
अगस्त 2012 में मंगल पर उतरने के बाद, लेकिन माउंट शार्प की तरफ यात्रा शुरू करने से पहले क्यूरियोसिटी ने मिशन के पहले साल का अधिकांश समय अपने उतरने की जगह के काफी नजदीक, लेकिन विपरीत दिशा में एक क्षेत्र का अध्ययन करने में निकाला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।