बगदाद में विस्फोटक से लदी तीन कारों में विस्फोट से 13 मरे
(International) एक पुलिस कर्नल ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बगदाद में होरैया जिले में कल देर शाम को हुए दो कार बम विस्फोटों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 32 लोग घायल हो गए। अस्पताल के अधिकारी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की है। कर्नल ने बताया कि दक्षिण पूर्वी बगदाद के ज़ाफरानिया में हुए एक अन्य कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग जख्मी हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।