ओबामा ने कहा, श्पिछले कुछ सालों में अन्य विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों की तुलना में अमेरिका ने कहीं अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने कहा, अमेरिका में बेरोजगारी की दर अक्टूबर में गिरकर 5.8 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई 2008 से सबसे निचले स्तर पर है। इन परिस्थितियों में सिर्फ अमेरिका से ही विश्व की अर्थव्यवस्था को अपने पीठ पर ढोते रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इसलिए यहां ब्रिसबेन में जी 20 देशों की जिम्मेदारी है कि वे विश्व अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गौर करें। ओबामा ने कहा कि जी 20 देशों को मांगों को बढ़ाने, बुनियादी संरचना में निवेश करने और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां पैदा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
गौरतलब है कि ब्रिसबेन में जी 20 सम्मेलन में दुनिया की टॉप औद्योगिक अर्थव्यवस्था के प्रमुख नेता भाग ले रहे हैं। यहां वे अपनी वृद्धि दर बढ़ाने और लाखों नौकरियां पैदा करने का संकल्प लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।