फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने लॉन्च किया ‘रीडिंग प्रोग्राम’
(International) जुकरबर्ग ने ‘ए ईयर ऑफ बुक्स’ नाम से एक पेज बनाया है और दोस्तों से इस परियोजना से जुड़ने का आह्वान किया। कल दोपहर तक इसे एक लाख से अधिक लाइक मिले । जुकरबर्ग ने लिखा, ‘मैं किताबें पढ़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं। किताबें पढ़ने से बौद्धिक अनुभव मिलता है। किताबें आज के मीडिया की तुलना में किसी भी मुद्दे को ज्यादा विस्तार से समझने का मौका देती हैं।’ जुकरबर्ग ने इसके लिए पहली किताब मोसेस नैम की लिखी ‘द एंड ऑफ पॉवर’को चुना है। यह किताब बैस्ट सैलर लिस्ट में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।