ब्रिटेन के ब्रांबेल तट पर टेढ़े खड़े होने से फंसे नार्वे के मालवाहक जहाज होयेह ओसाका पर टाटा कंपनी की लग्जरी जगुआर व लैंड रोवर कारें लदी हैं। वो भी एक-दो नहीं पूरे 1200 लग्जरी कारें। इनकी कीमत दस करोड़ पौंड (करीब 9,65,57,09,804 रुपये) से अधिक है। जहाज पर कुल 1400 लग्जरी कारें लदी हैं, जिन्हें मध्य-पूर्व के देशों में पहुंचाया जाना है। इनमें से टाटा कंपनी की खरीदी 1200 जगुआर व लैंड रोवर कारों के अलावा बीएमडब्लू की 65 मिनी कारें और दो लाख साठ हजार पौंड कीमत की एक रॉल्स रायस कार भी खड़ी है। जहाज पर एक जेसीबी समेत 80 भारी निर्माण उपकरण भी हैं। समुद्रीय व तटरक्षक एजेंसी (एमसीए) के अनुसार, इस जहाज को सीधा करने में हफ्तों या महीने भी लग सकते हैं। इस काम में मौसम भी एक बड़ी बाधा है। आने वाले दिनों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान है, वह भी राहत प्रदान नहीं करता। बुधवार, गुरुवार व शुक्रवार को तट पर काफी तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। बचाव कार्य पूरा होने तक जहाज के चारों तरफ 200 मीटर क्षेत्र को वर्जित कर दिया गया है। ये विशाल जहाज पचास डिग्री के कोण पर फंसा हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।