श्रीसेना अपने पहले विदेशी दौरे पर आएंगे भारत
(International)
श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना अपने पहले विदेशी दौरे पर अगले महीने भारत आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रति सद्भाव दिखाते हुए, हिरासत में मौजूद सभी भारतीय मछुआरों को अपने कार्यालय के पहले ही दिन रिहा करने का आदेश दिया। सरकार के प्रवक्ता रजित सेनारत्ने ने इस बारे में संवाददाताओं को बताया कि श्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से भारत का दौरा करने को कहा और वह चाहते थे कि यात्रा इसी महीने हो। लेकिन, श्रीसेना ने कहा कि इस महीने यह संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि वह अभी तो कामकाज संभाल ही रहे हैं। अगले महीने की शुरुआत में यह संभव है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।