उन्नाव में गंगा किनारे मिली  सैंकड़ों लाशें
(India)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गंगा नदी के परियर घाट के पास लगभग 2 दर्जन से भी ज्यादा शव मिलने से स्थानीय अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. इस मामले के सामने आने के बाद आसपास के गांवों व कस्बों में भी लोग सहमे हुए हैं. स्थानीय अधिकारी फिलहाल इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से कतरा रहे हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन हो रही है. प्रदेश सरकार ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं. आईजी ने भी गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में दाह संस्कार करने के लिए आमतौर पर एक दर्जन घाटों का उपयोग किया जाता है, मगर परियर घाट के किनारे कोई दाह संस्कार नहीं होता. स्थानीय लोगों के मुताबिक अविवाहित लड़कियों के शव को गंगा में प्रवाहित करने की भी परंपरा है. जिन स्थानों पर जल प्रवाह करने की परंपरा है, उनमें बिठूर घाट, भैरव घाट, भगतदास घाट, गोला घाट, हरिहर घाट प्रमुख हैं. इनके अलावा आधा दर्जन घाटों पर जल प्रवाह या शव जलाने की व्यवस्था है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।