(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमेरिका में केस खारिज कर दिया गया है. सितंबर में मानवाधिकार ग्रुप ने 2002 के गुजरात दंगों को लेकर मुकदमा दायर किया था.न्यूयार्क में एक अमेरिकी संघीय अदालत ने नरेंद्र मोदी के विरुद्ध 2002 के गुजरात दंगों के बारे में एक मानवाधिकार समूह के एक केस को बुधवार को यह कहकर खारिज कर दिया कि एक विदेशी सरकार के वर्तमान प्रमुख होने के कारण उन्हें छूट प्राप्त है.अमेरिकी जिला न्यायाधीश एनालिसा टोरेस ने अपने तीन पन्नों के आदेश में इस आधार पर केस खारिज कर दिया कि मोदी को अदालत के न्याय क्षेत्र से छूट मिली हुई है, क्योंकि अमेरिका सरकार यह कह चुकी है कि सरकार के वर्तमान प्रमुख होने के नाते वह कानून से छूट पाने के पात्र हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।