मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में मिला धमकी भरा पर्चा
(Mumbai, Mumbai) आए दिन मिल रही आतंकी धमकियों के चलते भले ही देश के मेट्रो शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं लेकिन फिर भी इसका सिलसिला बंद नहीं हो रहा है. मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट से धमकी भरा एक पर्चा मिला है. इस पर्चे पर आईएसआईएस की धमकी है कि 26 जनवरी को देश में आतंकी हमले किए जाएंगे.इस पर लिखा हुआ है 'ISIS - 26/01/15 IS BOM OK.' सफेद पर्चे पर यह धमकी लिखी गई है. मेन्स टॉयलेट में यह पर्चा मिला है. इसके बाद से सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं एक अन्य टॉयलेट में पर्चा मिला है, इस पर लिखा है, '10 january attack by ISIS has been postponed' इससे पहले इसी महीने की 7 तारीख को भी मुंबई एयरपोर्ट के टॉयलेट में आतंकी हमले की धमकी वाला संदेश मिला था. एयरपोर्ट के टॉयलेट की दीवार पर उकेरा गया था, 'Attack by ISIS 10.01.15'.16 दिसंबर को पेशावर में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश के बड़े शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि 26 जनवरी के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के दौरे पर आ रहे हैं.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।