J&K:सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी ढेर
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR)
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. दोनों आतंकियों के सोपोर में एक घर के अंदर छिपे होने की खबर थी, जिसके बाद आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया.सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए रविवार सुबह जवानों के साथ मिलकर अभियान तेज कर दिया था. दोनों ही ओर से जमकर फायरिंग की जा रही थी, जो आतंकियों के मरते ही खत्म हो गई. इससे पहले भी बीते कई दिनों से घाटी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो रही है. बुधवार को सोपोर में एक इमारत में छिपे दो आतंकियों को सेना ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।