कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल हुईं पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ
(DELHI, India) बीजेपी के लिए राहत की बात ये है कि जैसे-जैसे चुनाव का दिन करीब आ रहा है, पार्टी में विरोधी दलों के नेताओं के आने सिलसिला ज़ोर पकड़ चुका है, इसी कड़ी में यूपीए सरकार और दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहीं कृष्णा तीरथ बीजेपी में शामिल हो गई हैं, आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व IPS ऑफिसर और सामाजिक कार्यकर्ता किरन बेदी सहित आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी और विनोद कुमार बिन्नी भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रस के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है, हालांकि, दूसरी पार्टी के नेता कांग्रेस में भी आए, लेकिन उनका कद बहुत बड़ा नहीं है, दिल्ली चुनाव से पहले जेडेयू नेता शोएब इकबाल और निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन कांग्रेस में शामिल हुए थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।