ओबामा के लिए दिल्ली में होगी अभेध सुरक्षा
(International)


गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा के लिए राजधानी नई दिल्ली को अभेध किले में तब्दील कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी को देखते हुए राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान वीवीआईपी दीर्घा के चारों ओर सात स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। परेड ग्राउंड पर खुले आसमान की निगरानी के लिए एक विशेष राडार भी स्थापित किया गया है। वहीं गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू की कहना है कि किसी भी देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा करना हमारी नैतिकता होती है। उस पर किसी नेता की ओर से राजनीति नहीं की जानी चाहिए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।