अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ताज का दीदार 27 जनवरी को करेंगे। जिसको लेकर आगरा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो चूका है.. अमेरिका की एडवांस टीम ने आगरा मैं डेरा डाल लिया है इस एडवांस टीम का पहला दौरा जनवरी के पहले हफ्ते में किया था जिस दौरान उन्होंने आगरा में ताज शिल्पग्राम और खेरिया एयरपोर्ट की लोकेशन रीड की। आपको बता दे कि इस टीम में चालीस सदस्य हैं जो अमेरिकन सुरक्षा एजेंसी और विभिन्न विभागों से ताल्लुक रखते हैं और मंगलवार एक बार फिर अमेरिका की एडवांस टीम स्थानीय प्रशासन के साथ आगरा ताज की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची... गौतरलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुलावे पर मुख्यतिथि बतौर शिरकत करेंगे। उसके बाद वे आगरा आकर ताजमहल का दीदार करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।