बीएसएफ चौकियों पर पाक सेना ने बरसाई गोलियां
(JAMMUandKASHMIR, India) जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंज् ार्स ने आज सुबह अरनिया सेक्टर में तीन बीएसएफ चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान ने सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू की। वे छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है। इलाके में गोलीबारी चल रही है।
साथ ही अधिकारी ने कहा कि फिलहाल भारत की ओर से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।