यूरोप में हटा भारतीय आमों से प्रतिबंध
(International)
यूरोप के लोग एक बार फिर भारत के रसीले आमों का स्वाद चख सकेंगे। दरअसल, यूरोपीय संघ (ईयू) ने इनके आयात पर लगा प्रतिबंध मंगलवार को हटा लिया। हालांकि चार सब्जियों बैंगन, करेला, अरबी और चिचड़ा पर पाबंदी लगी रहेगी। ईयू की एक समिति ने भारतीय आम से प्रतिबंध हटाने के पक्ष में मतदान किया। इसे यूरोपीय आयोग द्वारा प्रकाशित और स्वीकार करने के बाद भारत आमों का निर्यात फिर से कर सकेगा। इस प्रक्रिया में करीब एक महीने का वक्त लगेगा। गत वर्ष मई में ईयू ने भारतीय आमों में कीट मिलने का आरोप लगाते हुए इनके आयात पर दिसंबर 2015 तक प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की थी। उसका तर्क था कि ये कीट फसलों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ब्रिटेन ने ईयू के इस फैसले का स्वागत किया है। उसने दावा किया कि इसके लिए ब्रिटिश सरकार ने काफी प्रयास किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।