भारत को दुनिया का दूसरा सबसे भरोसेमंद देश आंका गया है। यह आकलन इसके संस्थानों में लोगों द्वारा जताए गए विश्वास के आधार पर किया गया है। पीआर फर्म एडेलमैन ने यह अध्ययन किया है। इसके अनुसार, 2015 में भारत तीन पायदान ऊपर चढ़कर 27 देशों के बीच दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत के संस्थानों में यह भरोसा ऐसे समय में बढा है, जबकि ग्लोबल स्तर पर इसमें गिरावट आई है। ताजा सर्वे में भारत को 79 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा सबसे भरोसेमंद देश आंका गया है। 2014 में उसे पांचवें स्थान पर रखा गया था। भारत में पिछले साल हुए आम चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने केंद्र में सत्ता संभाली। इसके बाद भारत की स्थिति में बदलाव आया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।