'ताज के दीदार के लिए एयर फोर्स वन से उड़ान भरेंगे ओबामा'
(India) नई दिल्ली: आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने वाले ओबामा ताज महल देखने के लिए 27 जनवरी की सुबह एयरफोर्स वन से आगरा के लिए उड़ान भर सकते हैं । सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स वन आगरा के भारतीय वायुसेना के एयरपोर्ट पर लैंड कर सकता है।एयरफोर्स वन बोइंग 747- 200 बी विमान है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने विशेष रूप से बनवाया है। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक ओबामा मैरीन वन से आगरा जाने वाले थे जो अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक हेलीकॉप्टर है और फिर वापसी के लिए वह दिल्ली लौटने वाले थे। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में इस बदलाव की खबर आई है।सूत्रों ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मित्र देशों के लिए बड़े वायु अड्डा के रूप में काम करने वाले इस हवाई अड्डे पर बोइंग 747-200बी श्रृंखला के विमान की लैंडिंग के पक्ष में संभाव्यता रिपोर्ट आने के बाद इस पर चर्चा तेज है।एयरफोर्स वन बोइंग 747- 200 बी विमान है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने विशेष रूप से बनवाया है। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक ओबामा मैरीन वन से आगरा जाने वाले थे जो अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक हेलीकॉप्टर है और फिर वापसी के लिए वह दिल्ली लौटने वाले थे।बहरहाल भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच समझौता हुआ है कि ओबामा अपनी आधिकारिक कार ‘बीस्ट’ से गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए राजपथ पहुंचेंगे जो इस परंपरा से हटकर है कि अतिथि भारत के राष्ट्रपति के साथ इस स्थल तक पहुंचते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।