23 फरवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
(India)
संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और आम बजट 28 फरवरी को पेश किया जाएगा। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद यह दूसरा बजट होगा। 26 मई 2014 को केंद्र की सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने छह महीनो के लिए बजट पेश किया था। 28 फरवरी को आम बजट से पहले 27 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 26 फरवरी को रेल बजट पेश किया जाएगा। आम बजट वित्तमंत्री अरुण जेटली और रेल बजट सुरेश प्रभु पेश करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।