पीएम मोदी और बराक ओबामा एक साथ कर सकते हैं रेडियो पर संबोधन
(India) नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा 25 जनवरी को भारत पहुंचने वाले हैं. भारत दौरे के दौरान संभव है कि ओबामा और पीएम मोदी रेडियो पर संयुक्त संबोधन कर सकते हैं. पीएम मोदी अक्सर रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात रेडियो पर करते हैं. इस बात की तैयारी हो रही है कि इस बार ओबामा के साथ बात की जाए.गौरतलब है कि पीएम के अमेरिकी दौरे के दौरान दोनों ने साझा संपादकीय लिखा था जो वाशिंगटन पोस्ट में छपा था. ओबामा ने आज स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था, आतंक के खतरे समेत कई मुद्दों पर भाषण दिया था.प्रधानमंत्री मोदी रेडियो पर संयुक्त संबोधन कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक़ विदेश विभाग इस तरह के साझा संबोधन की संभावनाएँ तलाश रहा है. ग़ौरतलब है कि मोदी जब पिछले साव सितंबर के महीने में अमेरिका गये थे, उस वक़्त वाशिंगटन पोस्ट में उनका और ओबामा का साझा संपादकीय छपा था, जिसमें 21वीं सदी में दोनों देशों के संबंधों को और ऊँचाई देने की बात की गई थी. ऐसे में जब ओबामा का भारत दौरा 25 जनवरी से हो रहा है, रेडियो पर दोनों नेता साझा संबोधन के ज़रिये भारत-अमेरिकी रिश्तों को एक और आयाम देने की कोशिश कर सकते हैं. वैसे भी पीएम बनने के बाद मोदी रेडियो का इस्तेमाल ख़ूब कर रहे हैं और मन की बात सीरिज़ के तहत कई बार देश के लोगों को संबोधित कर चुके हैं. अमेरिका में भी राष्ट्रपति के रेडियो संबोधन की परंपरा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।