26 जनवरी को कराची में भारत विरोधी रैली करेगा हाफिज!
(International)
राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को देखते हुए अमेरिका ने भले ही पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों को लेकर चेताया हो. लेकिन सरहद पार पल रहे आतंकी पाक हुकूमत की शह पर अंकल सैम की घुड़कियों से कहां डरने वाले हैं. भारत के लिए जो हाफिज सईद मोस्ट वांटेड आतंकी है, नवाज शरीफ के लिए वो आम शहरी. ऐसे में सवाल यही है कि ओबामा के दौरे के दौरान हाफिज सईद की पाकिस्तान में होने वाली संभावित रैलियों को शरीफ सरकार क्यों रोकेगी.जानकारी के मुताबिक इंटरनेशनल आतंकी का दर्जा दिये जाने के बावजूद हाफिज सईद 26 जनवरी को कराची में भारत विरोधी रैली निकालेगा. अमेरिका के भारत के करीब आने के सिलसिले के बीच पिछले दिनों जमात उद दावा की बैठक को याद कीजिए. जिसमें भारत और अमेरिका के खिलाफ खुले तौर पर नारे लगाये गये और पाकिस्तान के हुक्मरान खामोश रहे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।