बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे-मोदी
(India)
केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का गुरुवार को आगाज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत से अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद योजना को सौ जिलों में लागू करने की कवायद शुरू हो गई। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे। अभियान की ब्रांड एबेंसडर माधुरी दीक्षित को बनाया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच बच्चों को खाते भेंट किए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ये अवसर ‘‘पिछली सरकार ने क्या किया,, क्या नहीं किया,,, गलती किसकी थी,,, इस तरह के विचार करने का नहीं है। अभियान शुभारंभ मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पानीपत की धरती पर इस कार्यक्रम का आयोजन जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए किया गया है। यहां हर किसी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम जब तक एक समाज के रूप में समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे तो अपना सिर्फ नुकसान नहीं करेंगे। कई पीढ़ियों का नुकसान करेंगे। मोदी ने कहा कि अगर बेटी पैदा नहीं होगी तो बहु कहां से लाओगे। हमारी सोच में ये दोगलापन कब तक चलेगा कि बेटी को हम नहीं पढ़ाएंगे। लेकिन बहु हमें पढ़ी लिखी चाहिए। मैं आपके बीच बहुत बड़ी पीड़ा लेकर आया हूं कि कैसे एक मां के पेट में मार दिया जाता है..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।