पाकिस्तान में जमात उद दावा और हक्कानी नेटवर्क पर लगा प्रतिबंध
(International)


पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात उद दावा और हक्कानी नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिया है। खुफिया एजेंसियों की मानें तो जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश और हिजबुल मुजाहिद्दीन हमले के मकसद से चार आतंकी समूहों को पहले ही भारत भेज चुके हैं। आतंकियों की टोली महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में पहुंच गई हैं। इन्हें 28 जनवरी से पहले हमला करने को कहा गया है। इंटेलीजेंस ब्यूरो ने महाराष्ट्र पुलिस को बताया है कि मुंबई में ये हमला सिद्धिविनायक मंदिर पर अगले मंगलवार को हो सकता है। मुंबई में मौजूद आतंकी टीम को अब्दुल्ला अल कुरैशी नाम का आतंकी लीड कर रहा है और नासिर अली, जावेद इकबाल, मोबिद जिमान और शमशेर उसके साथ हैं। इन सभी आतंकियों की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। जिसके बाद मुंबई हाई अलर्ट पर है। गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान आतंकियों पर नकेल कसने की हिदायत दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।