अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से कुछ दिन पहले केमिकल कार बम से अटैक करने की धमकी देने वाले शख्स की तलाश तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही एनआईए को शक है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस ज्वाइन करने मुंबई के कल्याण से इराक गए युवकों में से ही एक फहद शेख की यह कारस्तानी है। बता दें कि सोमवार रात आईएसआईएस समर्थक एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था, सुना है कि अल्लाह का दुश्मन ओबामा जल्द ही भारत पहुंच रहा है। भारतीय मुसलमान केमिकल के क्षेत्र में महारत रखते हैं, इसलिए केमिकल कार बम एक अच्छा आइडिया है।् इस ट्वीट के बाद से ही इस ट्विटर हैंडल की कड़ी निगरानी की जा रही है। अमेरिका स्थित ट्विटर के मुख्यालय से भी जानकारी मांगी गई है। एनआईए को इस मामले में फहद शेख की तलाश है। सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट अरीब मजीद, शाहीन टंकी, अमन टंडेल और फहद शेख बीते साल आईएसआईएस ज्वाइन करने इराक गए थे। मजीद करीब दो महीने पहले लौट आया। इससे पहले, खबरें आई थीं कि वह इराक में जंग के दौरान मारा गया था। वह फिलहाल एनआईए की कस्टडी में है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।