बीजेपी के करीबी माने जाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म सम्मान दिया जा सकता है. इनके अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी सरकार पद्म पुरुस्कार से सम्मानित कर सकती है. यह खबर अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने दी है. अखबार के मुताबिक सरकार की ओर से तैयार की गई 148 लोगों की सूची में राजनीति के क्षेत्र से आडवाणी और बादल ही मात्र दो शख्स हैं. इसके अलावा अभिनेता दिलीप कुमार, फिल्मकार संजय लीला भंसाली, एड गुरु प्रसून जोशी, स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान का नाम भी इस लिस्ट में है. वहीं खेल के क्षेत्र से हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, शतरंज के खिलाड़ी ग्रेंडमास्टर शशिकरण कृष्णन, पहलवान सुशील कुमार और उनके कोच सत्पाल सिंह का भी नाम है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।