26 जनवरी के अवसर पर शाही मेहमान का स्वागत करने के लिए दिल्ली तैयार है। लेकिन मौसम के मिजाज को देखते हुए लग रहा है कि शाही मेहमान के स्वागत की तैयारियों पर असर पड़ेगा। देश की राजधानी में बूंदाबादी का असर गणतंत्र दिवस के परेड समारोह पर भी दिख रहा है। लेकिन फिर भी स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है। पूरा इंडिया गेट सुरक्षा से पटा पड़ा है। सीसीटीवी कैमरे के साथ बेरिकेटिग के जरिए इंडिया गेट को सील कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।