भारत यात्रा से पहले मोदी पर ‘फिदा’ हुए ओबामा
(International)
भारत आने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। ओबामा ने मोदी के चायवाले से पीएम बनने तक के सफर का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारतीयों की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। ओबामा ने इसके साथ पाकिस्तान को भी चेताया है। ओबामा ने इंडिया टुडे मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय-अमेरिकी साथ हैं और पाकिस्तान को आंतकियों की पनाहगाह नहीं बनने देंगे। मोदी की तारीफ में ओबामा ने कहा, भारत को प्रमुख तौर पर क्या हासिल करना है, इसे लेकर मोदी का विजन एकदम साफ है। मैं उनकी ऊर्जा से खास प्रभावित हूं। मैं इस बात से भी प्रभावित हूं कि वह विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने वाले मुद्दों को फौरन दूर करने को तैयार हैं। ओबामा ने कहा है कि अमेरिका पर हुए 9ः11 हमले और भारत पर हुए 26ः11 के हमले के बाद दोनों देश अपनी सुरक्षा के मामले पर साथ खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा, मैंने पाकिस्तान से यह साफ कहा है कि अमेरिका आतंकवाद से निपटने में उसके साथ है पर वहां आतंकवाद को पनाह देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मुंबई हमले के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।