सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल 26 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेगा, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए हालांकि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्यों का नाम नहीं बताया। सोनिया गांधी ने 2010 में भी ओबामा से उनकी पहली यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। ओबामा तीन दिन की भारत यात्रा पर 25 जनवरी को यहां आ रहे हैं और वह यहां गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।